Voter ID Card Download Online: आज के समय में पहचान पत्र हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं , बैंकिंग काम हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या फिर मतदान करना—हर जगह किसी न किसी आईडी की जरूरत पड़ती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जरूरी वक्त पर वोटर आईडी कार्ड हमारे पास नहीं होता या फिर वह कहीं रखा रह जाता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब Voter ID Card को ऑनलाइन डाउनलोड करना बेहद आसान हो गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India – ECI) ने नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर रखी है, जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है e-EPIC यानी डिजिटल वोटर आईडी कार्ड?
e-EPIC वोटर आईडी कार्ड का डिजिटल वर्जन होता है। यह बिल्कुल उसी तरह वैध होता है जैसे आपका फिजिकल वोटर कार्ड। इसे आप:
- मोबाइल फोन में सेव कर सकते हैं।
- जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
- मतदान केंद्र और अन्य सरकारी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि डिजिटल वोटर आईडी कार्ड हर जगह मान्य होता है।
वोटर आईडी ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
वोटर कार्ड डाउनलोड करने से पहले कुछ जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए –
- वोटर आईडी से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
- या फिर EPIC नंबर / ईमेल आईडी।।
- इंटरनेट कनेक्शन वाला मोबाइल या कंप्यूटर।
- अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है, तो प्रोसेस और भी आसान हो जाता है।
Voter ID Card Download Online PDF: घर बैठे वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
अगर आप सोच रहे हैं कि वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ेगा या बीएलओ के चक्कर लगाने होंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके आप खुद ही वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Step-by-Step Process
- स्टेप 1 , सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.eci.gov.in या https://demovoters.eci.gov.in/ पर जाएं।
- स्टेप 2 , होमपेज पर ऊपर दिख रहे Menu ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 , अब यहां से Download e-EPIC विकल्प को चुनें।

- स्टेप 4 , एक नया पेज खुलेगा। इस पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Service सेक्शन में जाएं।
- स्टेप 5 , यहां e-EPIC Download पर क्लिक करें।
- स्टेप 6 , अब आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी, जैसे:
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर / ईमेल / EPIC नंबर
- पासवर्ड
- कैप्चा कोड
- इसके बाद Request OTP पर क्लिक करें।

- स्टेप 7 , आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे भरकर Verify & Login पर क्लिक करें।
- स्टेप 8 , लॉगइन होने के बाद अपना EPIC नंबर और State सेलेक्ट करें और Search बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 9 , अब स्क्रीन पर आपकी डिटेल्स दिखाई देंगी। यहां Download EPIC पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपका डिजिटल वोटर आईडी कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
मोबाइल में सेव रखें, जब चाहें तब इस्तेमाल करें
e-EPIC डाउनलोड करने के बाद आप इसे अपने मोबाइल फोन में सेव रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप इसे WhatsApp, Email या DigiLocker के जरिए भी दिखा सकते हैं। इससे आपको बार-बार फिजिकल कार्ड साथ रखने की चिंता नहीं रहेगी।
वोट देने से पहले रखें वोटर आईडी तैयार
भारत का नागरिक होने के नाते वोट देना आपका संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में यह जरूरी है कि आपका वोटर आईडी कार्ड समय पर तैयार हो। अगर आपका वोटर कार्ड खो गया है या घर पर नहीं मिल रहा, तो डिजिटल वोटर आईडी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
वहीं, अगर आपने अभी तक नया वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से नया वोटर कार्ड भी बनवा सकते हैं।