UP School Holiday Extended: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
जारी आदेश के अनुसार अब यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश का पालन सभी विद्यालयों को सख्ती से करना होगा, नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मैनपुरी जिले में 24 से 31 दिसंबर तक अवकाश
मैनपुरी जिले में जिला प्रशासन ने 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले अत्यधिक ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया था। लेकिन अब ठंड बढ़ने के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में पूर्ण अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
31 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू
उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) शुरू हो जाएगा। यह अवकाश 14 जनवरी तक रहेगा और स्कूल 15 जनवरी से फिर से खोले जाएंगे। इस तरह कई जिलों में 24 दिसंबर से 14 जनवरी तक लंबा अवकाश रहेगा।
आगे बढ़ सकती हैं छुट्टियां
हालांकि फिलहाल 14 जनवरी तक छुट्टियां तय की गई हैं, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए अवकाश की अवधि और बढ़ाई जा सकती है। अलग-अलग जिलों में अलग आदेश जारी किए गए हैं। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के नए आदेशों पर नजर बनाए रखें।