UGC NET December 2025 Admit Card PDF Download Direct Link : UGC NET December 2025 परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अब परीक्षा का समय नजदीक आ चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें।
UGC NET December 2025 परीक्षा कब होगी?
एनटीए द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, UGC NET December 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी
- पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UGC NET Exam Pattern 2025
UGC NET परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं।
- पेपर 1 , 50 प्रश्न, कुल 100 अंक
- पेपर 2 , 100 प्रश्न, कुल 200 अंक
दोनों पेपर मिलाकर परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, जिससे उम्मीदवारों को सभी प्रश्न हल करने का मौका मिलता है।
UGC NET December 2025 Admit Card Release Date
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UGC NET December 2025 Admit Card आज या कल यानी 27 दिसंबर 2025 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
UGC NET December 2025 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UGC NET December 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी है?
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है:
UGC NET Admit Card
एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
एक पासपोर्ट साइज फोटो
बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
क्या है UGC NET परीक्षा?
UGC NET परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आयोजित होती है। यह परीक्षा 83 से अधिक विषयों में कराई जाती है और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।