SIR Form Status Check 2025: घर बैठे ऐसे करें SIR फॉर्म का स्टेटस चेक, जानें सबसे आसान प्रोसेस

SIR Form Status Check 2025: देशभर में मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन संशोधन अभियान (Special Intensive Revision – SIR) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वोटर लिस्ट से डुप्लिकेट नाम हटाने, नए मतदाता जोड़ने और गलत जानकारियों को सुधारने का काम किया जा रहा है।

कई राज्यों में BLO (Booth Level Officer) घर-घर जाकर SIR फॉर्म भरवा रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों ने फॉर्म भर दिया है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि SIR फॉर्म जमा हुआ है या नहीं और उसका स्टेटस क्या है। अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन SIR Form Status Check 2025 कर सकते हैं।

SIR अभियान का उद्देश्य क्या है

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान वोटर लिस्ट को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए है। इसके मुख्य उद्देश्य हैं कुछ इस प्रकार है।

  • डुप्लिकेट और अपात्र नाम हटाना।
  • नए योग्य मतदाताओं को जोड़ना।
  • नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार।
  • युवाओं और महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करना।

SIR Form Status Check ऐसे करें सबसे आसान तरीका

अगर आपने SIR फॉर्म भर दिया है और उसका स्टेटस जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

SIR Form Status Check
SIR Form Status Check

स्टेप 2 होम पेज खुलने के बाद Election / Enumeration / SIR से संबंधित सेक्शन को चुनें।

स्टेप 3 यहां आपको SIR Form Status / Enumeration Status का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 4 अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना EPIC Number (वोटर आईडी नंबर) दर्ज करना होगा।

स्टेप 5 इसके साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरें।

स्टेप 6 स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7 सबमिट करते ही आपके सामने SIR फॉर्म का पूरा स्टेटस दिख जाएगा।

अगर स्टेटस Pending दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ समय बाद यह अपडेट हो सकता है। अगर Rejected दिख रहा है, तो रिजेक्शन का कारण भी वहीं बताया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Railway Ticket Price Hike: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर! 27 दिसंबर से बदल गया रेलवे टिकट का रेट, देखें नई लिस्ट

अगर SIR फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा तो क्या करें

कई बार ऐसा होता है कि फॉर्म भरने के बाद भी स्टेटस “Not Found” दिखता है। ऐसे में आप ये कदम उठाएं सकतें हैं।

अपने BLO से संपर्क करें, अगर फॉर्म BLO को दिया था, तो तुरंत उनसे बात करें और स्थिति की जानकारी लें।

खुद से ऑनलाइन आवेदन करें, आप निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर नया SIR फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। मोबाइल नंबर रजिस्टर कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा।

लास्ट डेट का ध्यान रखें, SIR फॉर्म जमा करने की एक अंतिम तिथि होती है। उससे पहले सुधार या नया आवेदन जरूर पूरा कर लें।

SIR फॉर्म भरने के कई फायदे हैं

SIR अभियान न सिर्फ मतदाताओं के लिए बल्कि लोकतंत्र के लिए भी बेहद अहम है। वोटर लिस्ट होगी ज्यादा सटीक और भरोसेमंद। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव में मदद होती है। नए वोटर्स को जोड़ने की आसान प्रक्रिया होती है। नाम और पते में सुधार पूरी तरह मुफ्त हो जाता है। डिजिटल इंडिया के तहत घर बैठे सुविधा पाएं।

अपात्र नाम हटने से लोकतंत्र होगा मजबूत

अगर आपने SIR Form 2025 भर दिया है, तो उसका स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपका नाम सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल हो गया है। ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से SIR Form Status Check Online 2025 कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!