Ration Card Add Name Using Mera Ration 2.0: मोबाइल से जोड़ राशन कार्ड में नाम! भारत सरकार ने शुरू की नई सुविधा , देखें पूरा तरीका

Ration Card Add Name Using Mera Ration 2.0: भारत सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी सुविधा शुरू की है , अब Mera Ration 2.0 ऐप की मदद से आप अपने राशन कार्ड में नया नाम जोड़ सकते हैं, नाम हटा सकते हैं और परिवार के सदस्यों की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए न तो सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत है और न ही किसी एजेंट के चक्कर लगाने की।

राशन कार्ड क्यों है जरूरी?

भारत में करोड़ों लोग नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत सरकार से सस्ते या मुफ्त राशन का लाभ लेते हैं। राशन कार्ड के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गेहूं, चावल, दाल जैसी जरूरी चीजें कम कीमत पर मिलती हैं। लेकिन कई बार नाम कट जाने, नए सदस्य का नाम न जुड़ने या जानकारी गलत होने की वजह से राशन मिलने में परेशानी आती है।

Mera Ration 2.0 ऐप से क्या-क्या काम होंगे?

सरकार ने मेरा राशन ऐप के नए वर्जन में कई अहम सुविधाएं जोड़ी हैं –

  • राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ना।
  • राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटाना।
  • परिवार के सदस्यों की डिटेल में सुधार (Correction Details)।
  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और फ्री।

Important Documents: राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए क्या चाहिए

Mera Ration 2.0 ऐप के जरिए नाम जोड़ने के लिए कुछ जरूरी चीजें होती हैं –

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • OTP वेरिफिकेशन
  • संबंधित दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र या विवाह प्रमाण पत्र)

Ration Card Add Name Using Mera Ration 2.0: राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े, ये है Step By Step Process

ऐप डाउनलोड और लॉगिन

  • सबसे पहले Google Play Store से Mera Ration 2.0 ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन करके भाषा चुनें और Beneficiary User विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर डालें और आधार से लिंक मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।

नया मेंबर जोड़ने की प्रक्रिया

  • लॉगिन के बाद होमपेज पर Manage Family Details विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपको पहले से जुड़े सदस्यों की लिस्ट दिखेगी।
  • नया नाम जोड़ने के लिए Add New Member पर क्लिक करें।

सदस्य की जानकारी भरें

  • नए सदस्य का नाम (अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में)
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • पिता/पति का नाम
  • राशन कार्ड धारक से संबंध
  • सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

सत्यापन और सबमिशन

  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आधार OTP के जरिए अंतिम वेरिफिकेशन होगा।
  • OTP डालते ही आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।

कितने दिन में जुड़ता है नाम?

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग आपके दस्तावेजों की जांच करता है , आमतौर पर इस प्रक्रिया में 15 से 30 दिन का समय लग सकता है , स्टेटस आप ऐप में ही चेक कर सकते हैं।

दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत

इस नई डिजिटल सुविधा से अब लोगों को राशन कार्ड अपडेट कराने के लिए सरकारी दफ्तरों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फोन के जरिए घर बैठे राशन कार्ड में बदलाव किया जा सकता है।

सरकार का क्या कहना है?

डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के अनुसार, Mera Ration 2.0 ऐप से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक में अपने राशन कार्ड की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाने और आम लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!