PM Kisan Yojana 22nd Installment: अब किसानों को मिलेंगे ₹12,000? 22वीं किस्त से पहले आया बड़ा अपडेट

PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक बार फिर किसानों के बीच चर्चा तेज हो गई है। खासकर 22वीं किस्त से पहले यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि क्या अब किसानों को सालाना ₹6,000 की जगह ₹12,000 मिलेंगे? इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें फैल रही हैं, जिससे किसानों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि सही और आधिकारिक जानकारी सामने रखी जाए।

पीएम किसान योजना से जुडी लेटेस्ट जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की राशि दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना के तहत कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं यानी की करीब करीब 4.09 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास कृषि भूमि है और जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

क्या सच में ₹6,000 से बढ़कर ₹12,000 होगी रकम

दिसंबर 2024 में संसद की एक समिति ने सुझाव दिया था कि महंगाई को देखते हुए पीएम किसान योजना की राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 किया जाना चाहिए। इसके बाद से ही किसानों के बीच उम्मीदें बढ़ गईं और यह सवाल उठने लगा कि क्या 22वीं किस्त से पहले यह बढ़ोतरी लागू हो जाएगी।

किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल सरकार के पास राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यानी अभी पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 ही मिलते रहेंगे और 22वीं किस्त भी इसी राशि के अनुसार जारी की जाएगी।

क्या पीएम किसान के लिए फार्मर आईडी कार्ड जरूरी है

कई किसानों के मन में यह सवाल भी है कि क्या पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। इस पर भी स्थिति साफ है।

  • अभी फार्मर आईडी सभी राज्यों में जरूरी नहीं है।
  • जिन राज्यों में फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं इसकी जरूरत है।
  • फिलहाल 14 राज्यों में यह प्रक्रिया लागू की गई है।
  • बाकी राज्यों में किसान बिना फार्मर आईडी के भी लाभ ले सकते हैं।

पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी

पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि सरकार की ओर से अभी नहीं की गई है।

किसानों के लिए कुछ जरूरी बातें

किसानों को चाहिए कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और पीएम किसान योजना से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी घोषणाओं पर ही नजर रखें। इससे न सिर्फ भ्रम से बचा जा सकता है, बल्कि समय पर किस्त मिलने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!