PM Kisan Farmer ID Registration Form Online 2026: ऑनलाइन ऐसे करें फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन , देखें पूरा तरीका

PM Kisan Farmer ID Registration Form Online 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) एक बड़ी राहत साबित हो रही है , इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 3 किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन अब सरकार ने इस योजना से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में PM Kisan समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Farmer ID (फार्मर आईडी) अनिवार्य होगी।

अगर आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो भविष्य में आपकी किस्त रुक सकती है। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि फार्मर आईडी क्या है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

क्या है Farmer ID और क्यों जरूरी?

केंद्र सरकार AgriStack Project के तहत देश के सभी किसानों की एक डिजिटल पहचान तैयार कर रही है, जिसे फार्मर आईडी कहा जा रहा है। यह एक यूनिक डिजिटल आईडी होगी, जिसमें किसान की जमीन, फसल, बैंक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज रहेगी।
सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सीधे सही और पात्र किसानों तक पहुंचे और फर्जीवाड़े पर रोक लगे। कई राज्यों में पीएम किसान योजना के नए आवेदकों के लिए फार्मर आईडी पहले से ही जरूरी कर दी गई है और जल्द ही यह सभी लाभार्थियों पर लागू हो सकती है।

Farmer ID के लिए जरूरी दस्तावेज

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे

  • आधार कार्ड
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज (खसरा/खतौनी)
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

Farmer ID के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

फार्मर आईडी के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। किसान खुद भी आवेदन कर सकते हैं या फिर CSC सेंटर की मदद ले सकते हैं।

Steps – ऑनलाइन स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट या AgriStack पोर्टल पर जाएं।
  • उत्तर प्रदेश agriculture.up.gov.in पर, मध्य प्रदेश mpfr.agristack.gov.in पर, बिहार और राजस्थान के लिए आपको कृषि विभाग या PM-किसान की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • होमपेज पर Create New User / नया यूजर बनाएँ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए आधार KYC पूरी करें।
  • मोबाइल नंबर वेरिफाई करें और अपना पासवर्ड सेट करें।
  • अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Fetch Land Detail विकल्प पर जाकर जमीन की जानकारी (खसरा/खतौनी नंबर) भरें।
  • इसके बाद किसान का प्रकार (Owner/Sharecropper), बैंक डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म Submit कर दें।

CSC सेंटर से भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जो किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। यहां VLE आपकी पूरी प्रक्रिया पूरी कर देगा, जिसके लिए मामूली शुल्क लिया जा सकता है।

क्यों जरूरी है समय रहते Farmer ID बनवाना?

सरकार धीरे-धीरे सभी कृषि योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ रही है। ऐसे में अगर किसान समय रहते फार्मर आईडी नहीं बनवाते हैं, तो भविष्य में PM Kisan की किस्त रुकने का खतरा हो सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि किसान जल्द से जल्द अपनी Farmer ID बनवाकर सुरक्षित रहें।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!