Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana (MYUVA): बिना ब्याज और बिना गारंटी ₹5 लाख का लोन, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana (MYUVA): उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। ऐसी ही एक खास योजना है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA), जिसके तहत बिना ब्याज और बिना किसी गारंटी के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 8वीं पास युवा भी इसका लाभ उठा सकते हैं और अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं।

क्या है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA)?

MYUVA योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इस योजना के जरिए सरकार युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देती है, ताकि वे खुद का स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

सरकार का लक्ष्य है कि 10 साल में 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए और राज्य में ज्यादा से ज्यादा नए उद्यमी तैयार हों।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं—

  • आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए।।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट या डिग्री होना जरूरी है।
  • आवेदक को PM SVANidhi योजना को छोड़कर किसी अन्य केंद्र या राज्य सरकार की ब्याज या पूंजी सहायता योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।

लोन की राशि और शर्तें

MYUVA योजना के तहत सरकार 5 लाख रुपये तक का लोन देती है—

  • लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त होता है।
  • किसी भी तरह की गारंटी नहीं देनी होती है।
  • लोन की अवधि 4 साल रखी गई है।
  • हालांकि, आवेदक को श्रेणी के अनुसार कुछ योगदान (Contribution) देना होगा

योगदान की दर इस प्रकार है—

  • जनरल वर्ग: 15%
  • OBC वर्ग: 12.5%
  • SC/ST और दिव्यांग: 10%

सब्सिडी का भी मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत सरकार प्रोजेक्ट लागत का 10% मार्जिन मनी भी देती है। अगर लाभार्थी का बिजनेस 2 साल तक सफलतापूर्वक चलता है, तो यह मार्जिन मनी सब्सिडी में बदल जाती है। यानी इस रकम को वापस नहीं करना होता।

आवेदन कैसे करें?

MYUVA योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है—

  • सबसे पहले MSME पोर्टल msme.up.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन की जांच जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा की जाएगी।
  • जांच के बाद फॉर्म बैंक को भेजा जाएगा।
  • बैंक द्वारा सत्यापन और लोन अप्रूवल के बाद राशि जारी की जाएगी।

क्यों खास है यह योजना?

बिना ब्याज, बिना गारंटी और कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद इतना बड़ा लोन मिलना इस योजना को बेहद खास बनाता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के युवा हैं और खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!