Mahila Rojgar Yojana: 31 दिसंबर को बंद होगी महिला रोजगार योजना, ₹10000 पाने का आखिरी मौका, एक क्लिक में आवेदन करें

Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं के लिए एक बेहद अहम और राहत भरी योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। लेकिन अगर आप अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं, तो अब देर करने का समय नहीं है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 के बाद इस योजना के लिए कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आईए जानते हैं क्या है इस पर सबसे लेटेस्ट अपडेट।

महिला रोजगार योजना महिलाओं के लिए क्यों है खास

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को बिहार सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक माना जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें छोटे स्तर पर रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यही कारण है कि इस योजना ने लाखों महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और यह विधानसभा चुनावों में भी गेमचेंजर साबित हुई थी।

31 दिसंबर 2025 को बंद हो रही है इस योजना के लिए आवेदन

राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, महिला रोजगार योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन महिलाओं ने आवेदन कर दिया है, उनके फॉर्म की जांच और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लेकिन इसके बाद।

Mahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana
  • ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
  • ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार नहीं होंगे।
  • नए लाभार्थियों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि योजना का दायरा काफी बढ़ चुका है, इसलिए तय समयसीमा के बाद इसे बंद करना जरूरी हो गया है।

योजना में आवेदन कैसे करें?

महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना अनिवार्य है। बिना जीविका समूह के इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना में अप्लाई करने का सबसे आसान प्रक्रिया

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम संगठन या जीविका समूह कार्यालय में संपर्क करें।

शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन से पहले पात्रता शर्तें और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

समय रहते सही जानकारी के साथ आवेदन करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह की गलती के कारण आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो।

इन इन कामों के लिए मिलेगा आपको ₹10000

सरकार ने महिलाओं के लिए 18 तरह के रोजगार और बिजनेस विकल्प तय किए हैं, जिनमें से महिलाएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार किसी एक को चुन सकती हैं। इनमें शामिल हैं।

  • छोटे घरेलू व्यवसाय।
  • सेवा आधारित काम।
  • स्थानीय स्तर पर शुरू होने वाले स्वरोजगार।

सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं इस शुरुआती सहायता से अपना खुद का काम शुरू करें और भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

देर ना करें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरा करें

अगर आप बिहार की निवासी हैं और अब तक महिला रोजगार योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं, तो यह आपके लिए आखिरी मौका है। 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन करना अनिवार्य है, वरना यह सुनहरा अवसर हमेशा के लिए हाथ से निकल सकता है।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना एक बड़ा कदम है। इसलिए समय रहते आवेदन करें और ₹10,000 की सहायता राशि का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करें।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!