Ladki Bahin Yojana Ekyc Online Form 2025: ऐसे करें ई-केवाईसी, नहीं तो अटक जायेगे लाडकी बहिन योजना के 1500 रुपये

Ladki Bahin Yojana Ekyc Online Form 2025: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आप इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ ले रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। तय समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आपकी किस्त अटक सकती है।

ई-केवाईसी क्यों हुई अनिवार्य?

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर जानकारी देते हुए बताया कि ई-केवाईसी का उद्देश्य योजना का लाभ सिर्फ पात्र और सही महिलाओं तक पहुंचाना है। इससे फर्जी या डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान की जा सकेगी और सरकारी राशि का सही उपयोग होगा।

ई-केवाईसी नहीं कराई तो क्या होगा?

अगर किसी महिला लाभार्थी ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, तो आने वाली किस्त में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में 1500 रुपये की राशि खाते में आने में देरी हो सकती है या भुगतान रोका भी जा सकता है। इसलिए सरकार ने सभी लाभार्थियों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने की अपील की है।

ई-केवाईसी की आखिरी तारीख

लाडकी बहिन योजना के तहत ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। यानी अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। अगर आपको ई-केवाईसी में कोई सुधार या बदलाव भी कराना है, तो वह भी इसी तारीख तक करना होगा। सरकार ने साफ कहा है कि 31 दिसंबर के बाद किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

ऐसे करें ई-केवाईसी, जानें पूरा प्रोसेस

ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे घर बैठे किया जा सकता है।

Step by Step Process

  • सबसे पहले ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिख रहे ‘e-KYC’ बैनर पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • अब ‘मी सहमत आहे’ पर टिक करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर Submit करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।

दिसंबर की किस्त कब आएगी?

दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक नवंबर और दिसंबर की किस्त लाभार्थियों के खाते में नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार दोनों महीनों की किस्त एक साथ आने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो महिलाओं के खाते में 3000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। हालांकि, इस पर सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जरूरी सलाह

अगर आप लाडकी बहिन योजना का लाभ बिना रुकावट पाना चाहती हैं, तो 31 दिसंबर से पहले ई-केवाईसी जरूर पूरी कर लें। समय पर किया गया यह छोटा सा काम आपकी आर्थिक सहायता को सुरक्षित रखेगा।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!