Gold Silver Price Update: सोने चांदी के भाव ने रिकॉर्ड तोडा, खरीदने का सही मौका – देखें सस्ता हुआ है या महँगा

Gold Silver Price Update: घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में बुधवार, 24 दिसंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने निवेशकों को एक बार फिर चौंका दिया है। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते गोल्ड फ्यूचर में मजबूती दर्ज की गई है।

MCX पर गोल्ड फ्यूचर का ताजा हाल

MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार सुबह ₹1,38,297 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,36,744 पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड फ्यूचर ₹1,38,300 के आसपास ट्रेड करता दिखा, यानी एक ही दिन में करीब ₹1,550 की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोना ₹1,38,381 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।

देखें किन शहरों में कैसा है रेट

अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट जानना बेहद जरूरी है। नीचे प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत दी गई है।

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,38,7001,27,1501,04,060
मुंबई1,38,5501,27,0001,03,910
चेन्नई1,39,3101,27,7001,06,500
कोलकाता1,38,5501,27,0001,03,910
अहमदाबाद1,38,6001,27,0501,03,960
लखनऊ1,38,7001,27,1501,04,060
पटना1,38,6001,27,0501,03,960
हैदराबाद1,38,5501,27,0001,03,910

सोने चाँदी के कीमतों में इतना उछाल क्यों

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता निवेशकों का सेफ-हेवन एसेट की ओर रुझान त्योहार और शादी के सीजन से मांग में बढ़ोतरी महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं।

भारत में सोना सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। शुभ अवसरों, त्योहारों और विवाह समारोहों में सोने की खरीद को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं निवेशकों के लिए सोना आज भी सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है।

अगर आप आज गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें और बाजार की चाल को ध्यान में रखकर ही फैसला लें।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!