Ayushman Card Registration Form 2026: अब सिर्फ एक ऐप से मिनटों में बनाएं नया आयुष्मान कार्ड, बस आधार नंबर और मोबाइल नंबर से

Ayushman Card Registration Form 2026: आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) देश के करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलता है। पहले जहां आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सेंटर जाना पड़ता था, वहीं अब सरकार ने इसे और आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे सिर्फ एक मोबाइल ऐप से नया आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

आयुष्मान ऐप (Ayushman App) से क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

आयुष्मान ऐप के जरिए न सिर्फ नया कार्ड बनाया जा सकता है, बल्कि

  • अपनी पात्रता (Eligibility) चेक कर सकते हैं।
  • ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
  • आयुष्मान कार्ड का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यानी एक ही ऐप में पूरी सुविधा मिल जाती है।

Ayushman Card Registration 2026 : आयुष्मान ऐप से बनाएं अपना कार्ड ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Ayushman App डाउनलोड करें।
  • पोर्टल खुलने के बाद Beneficiary विकल्प चुनें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Auth Mode में Mobile OTP सेलेक्ट कर OTP Send करें।
  • मोबाइल पर आए OTP और कैप्चा कोड दर्ज कर Login पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने के बाद Scheme सेक्शन में जाकर PMJAY चुनें।
  • इसके बाद State, Sub-Scheme (PMJAY), District का चयन करें।
  • Search By में Aadhaar Number विकल्प सेलेक्ट करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज कर Search पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की सूची खुलेगी।
  • जिस सदस्य का कार्ड बनवाना है, उसके सामने Action सेक्शन में e-KYC आइकन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आधार ऑथेंटिकेशन करें।
  • आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए दो OTP डालकर Authenticate बटन पर क्लिक करें।
  • आधार सत्यापन के बाद अपना फोटो अपलोड करें।
  • फिर निजी जानकारी भरें जैसे
  1. मोबाइल नंबर
  2. जन्म तिथि
  3. घर के मुखिया से संबंध
  4. पिन कोड, राज्य, जिला
  5. शहरी/ग्रामीण, सब-डिस्ट्रिक्ट, गांव का नाम

सभी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
इसके साथ ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।


कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होती है –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • इनकम प्रूफ या श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (BoWC)
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

ऐप से दिक्कत हो तो क्या करें?

अगर किसी कारणवश ऐप में परेशानी आती है, तो आप आयुष्मान भारत की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी कार्ड बना सकते हैं। वहां भी यही प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है।

इस तरह अब आयुष्मान कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। सिर्फ एक ऐप, कुछ मिनट और आपका कार्ड तैयार — वो भी घर बैठे।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!