Railway Ticket Price Hike: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर! 27 दिसंबर से बदल गया रेलवे टिकट का रेट, देखें नई लिस्ट

Railway Ticket Price Hike: साल के अंतिम दिनों में आम यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है। रेलवे मंत्रालय ने 26 दिसंबर 2025 से नया पैसेंजर किराया ढांचा लागू कर दिया है, जिसके तहत अलग-अलग श्रेणियों की ट्रेन टिकटों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर यह बढ़ोतरी लागू नहीं होगी। नए नियमों का असर देशभर में चलने वाली मेल, एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनों पर साफ नजर आएगा।

रेलवे के अनुसार, इस फैसले का मकसद किराए की वहन क्षमता (Affordability) और रेलवे की वित्तीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाना है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस क्लास में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

आईए जानते हैं कितना बड़ा टिकट का दाम

रेलवे ने साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए किराया दूरी के हिसाब से बढ़ाया है। खास बात यह है कि छोटी दूरी के यात्रियों को राहत दी गई है। सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में बदलाव और वह बदलाव कुछ इस प्रकार है।

215 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं।

216 से 750 किमी पर ₹5 की बढ़ोतरी ।

751 से 1,250 किमी पर ₹10 की बढ़ोतरी।

1,251 से 1,750 किमी पर ₹15 की बढ़ोतरी।

1,751 से 2,250 किमी पर ₹20 की बढ़ोतरी।

स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास के दामों में भी हुआ बदलाव

उपनगरीय क्षेत्रों से बाहर की यात्रा पर ₹1 प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। नीचे दूरी के अनुसार बढ़ोतरी को आसान टेबल में समझें ।

यात्रा दूरीसेकंड क्लास में बढ़ोतरी
215 किमी तककोई बढ़ोतरी नहीं
216 – 750 किमी₹5
751 – 1250 किमी₹10
1251 – 1750 किमी₹15
1751 – 2250 किमी₹20

AC और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का भी हाल बेहाल

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में चलने वाली नॉन-एसी और एसी क्लास (स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी 3 टियर, एसी 2 टियर और एसी फर्स्ट क्लास) में ₹2 प्रति किलोमीटर की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
रेलवे के मुताबिक, 500 किमी की नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस यात्रा पर करीब ₹10 ज्यादा खर्च होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक इन ट्रेनों पर पड़ेगा इसका असर

इस नए किराया ढांचे से कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें शामिल हैं।

  • राजधानी, शताब्दी, दुरंतो
  • वंदे भारत, तेजस, हमसफर
  • अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी
  • महामना, गतिमान, अंत्योदय, युवा एक्सप्रेस
  • सामान्य नॉन-सबअर्बन सेवाएं

हालांकि, उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिससे रोजाना सफर करने वालों को राहत मिली है।

किन चार्ज में नहीं हुआ बदलाव

रेलवे ने साफ किया है कि तमाम जितने भी रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट सरचार्ज, अन्य अतिरिक्त शुल्क, GST की व्यवस्था । इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए किराए सिर्फ 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होंगे।

Railway Ticket Price Hike 2025 का असर लंबी दूरी की यात्राओं पर ज्यादा पड़ेगा, जबकि छोटी दूरी और दैनिक यात्रियों को राहत दी गई है। साल के अंत में लागू हुए इस फैसले से यात्रियों की जेब पर हल्का दबाव जरूर बढ़ेगा, लेकिन रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी सीमित और संतुलित रखी गई है। यात्रियों को अब टिकट बुक करते समय नए किराए का ध्यान रखना होगा।

1 thought on “Railway Ticket Price Hike: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर! 27 दिसंबर से बदल गया रेलवे टिकट का रेट, देखें नई लिस्ट”

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!