School Winter Vacation 2025: उत्तर भारत में बढ़ती ठंड, घना कोहरा और कुछ राज्यों में बर्फबारी को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने School Winter Vacation 2025 की घोषणा कर दी है। कुछ राज्यों में स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं, जबकि कुछ जगहों पर शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय कर दी गई हैं। आइए जानते हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार और कश्मीर समेत अन्य राज्यों में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे।
दिल्ली में विंटर वेकेशन 2025
दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के तहत नर्सरी से कक्षा 5 तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है।
इसके अलावा, 1 जनवरी 2026 से दिल्ली में शीतकालीन अवकाश शुरू होगा, जो 15 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। कई स्कूल फिलहाल हाइब्रिड मोड में भी संचालित किए जा रहे हैं।
कश्मीर में सबसे लंबा शीतकालीन अवकाश
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे के कारण स्कूलों की छुट्टियां सबसे पहले घोषित की गईं।
- प्री-प्राइमरी कक्षाएं: 26 नवंबर से बंद
- कक्षा 1 से 8 तक: 1 दिसंबर से अवकाश
- कक्षा 9 से 12 तक: 11 दिसंबर से छुट्टिया
- कक्षा 8 तक के स्कूल 1 मार्च 2026 को खुलेंगे, जबकि कक्षा 9 से ऊपर के स्कूल 22 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।
उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
- 31 दिसंबर 2025 से अवकाश शुरू।
- 15 दिन तक छुट्टियां होगी।
- 15 जनवरी 2026 से स्कूल खुलेंगे।
हालांकि, 25 दिसंबर (क्रिसमस) की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस दिन स्कूल खुले रहेंगे क्योंकि यह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती है और स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश है, जबकि निजी स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से छुट्टियां संभावित हैं।
राजस्थान में विंटर वेकेशन
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सरकार ने 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
यह छुट्टियां 5 जनवरी 2026 तक रहेंगी। इस दौरान स्कूल और कॉलेज दोनों बंद रहेंगे। कुल मिलाकर लगभग 12 दिन का अवकाश रहेगा।
पंजाब में स्कूल बंद
पंजाब सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है।
- 22 दिसंबर 2025 से विंटर वेकेशन शुरू।
- 12 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद।
- यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू है।
बिहार में क्या है स्थिति
बिहार में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कई जिलों में स्कूल देरी से खुल रहे हैं, जबकि कुछ जिलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
कई जगहों पर स्कूल अब 1 जनवरी 2026 के बाद ही खुलेंगे।
School Winter Vacation 2025 को लेकर ज्यादातर राज्यों ने अपने-अपने हालात के अनुसार फैसले ले लिए हैं। अगर आप अभिभावक या छात्र हैं, तो अपने जिले और स्कूल से संबंधित स्थानीय आदेश जरूर चेक करें, क्योंकि छुट्टियों की तारीखें जिला स्तर पर अलग हो सकती हैं।